Menu
blogid : 122 postid : 31

रेप पर इनके बोल रेप से कम नहीं!

यदा कदा
यदा कदा
  • 18 Posts
  • 3 Comments

रेप की घटनाएं न सिर्फ पीडि़तों के जीवन पर कहर बनकर टूटती हैं बल्कि परिवार और समाज पर भी धब्बा होती हैं। ऐसी घटनाएं आधी आबादी (महिलाओं) के मन में खौफ पैदा करती हैं। हमारा समाज और नेतृत्व महिलाओं को इस खौफ से निकालने के बजाए उन पर और अधिक पाबंदी लगाने की वकालत करता है। यह तथ्य हाल फिलहाल में दिए गए नेताओं के बयानों से स्पष्ट होता है।

इतनी पुरानी औरत से कौन करेगा रेप

देश में महिलाओं के सम्मान को लेकर छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक ने रेप पीडि़ता के जख्मों पर नमक छिड़कने सरीखा काम किया है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की फरियाद लेकर पहुंची महिला को राहत देने की बजाय उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह टिप्पणी की कि ‘इतनी पुरानी औरत से कौन रेप करेगा।’ बनकटा थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव की एक विवाहिता के साथ एक युवक ने रेप किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से दुखी महिला पति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी से मिलने पहुंची। गोस्वामी महिला से मिले तो जरूर लेकिन रेप की घटना को उन्होंने झुठला दिया। उन्होंने साथ आए परिजनों से पूछा कि महिला की शादी कितने साल पहले हुई? उसके कितने बच्चे हैं? पंद्रह साल पहले शादी होने का जवाब मिलने पर उन्होंने तपाक से टिप्पणी कर दी कि ‘इतनी पुरानी औरत के साथ कौन रेप करेगा।’

रेप के लिए जनसंख्या जिम्मेदार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि महानगर समेत राज्य में रेप की घटनाओं में वृद्धि के लिए जनसंख्या में बढ़ोतरी जिम्मेदार है। बंगाल सहित देश भर में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। ममता ने कहा जनसंख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या, ढांचागत सुविधाएं व शापिंग मॉल की संख्या भी बढ़ रही है। हमारे लड़के व लड़कियां आधुनिक हो रही हैं। क्या आप इसका स्वागत करते हैं?

रेप के मामले में हुड्डा सरकार का सोनिया ने किया था बचाव

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी इसी साल नौ अक्टूबर को हरियाणा में रेप पीडि़तों से मिलने गईं थी, तब उन्होंने भी हुड्डा सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि रेप की घटनाएं तो पूरे देश में हो रही हैं। लेकिन सोनिया गांधी ये नहीं बता पाईं थी कि पूरे देश में रेप क्यों हो रहे हैं? इसका जबाव हरियाणा की ही खाप पंचायत के एक नेता ने दे दिया।

फास्ट फूड के कारण होता है रेप
हरियाणा का एक नेता जींद जिले की खाप के नेता जीतेंद्र छत्तर ने कहा कि फास्ट फूड खाने से युवक-युवतियों का हार्मोनल संतुलन बिगड़ रहा है जिस कारण रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने हरियाणा में हो रहीं रेप की घटनाओं का दोष चीन के चाऊमीन पर मढ़ दिया। 90 प्रतिशत मामले से सहमति से सेक्स का दुष्परिणाम हरियाणा के ही एक और कांग्रेसी नेता तो इससे भी आगे निकल गए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता धर्मवीर गोयत ने क्क् अक्टूबर को हिसार में कहा कि हरियाणा में सामने आए रेप के च्यादा मामले दरअसल सहमति से सेक्स के मामले हैं। मुझे यह बोलने में कोई संकोच नहीं है कि 90 फीसदी मामलों में युवतियां सहमति से जाती हैं। आगे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मिल जाते हैं जो उनके शिकार के लिए तैयार रहते हैं। युवती को पता नहीं होता कि आगे भ्-7-क्0 लोग हैं। फिर वह कहती है कि हमारे साथ गैंगरेप हुआ है।

भगवान की इच्छा से होता है रेप
अमेरिका नेता बलात्कार के कारणों पर भारतीय नेता और खाप नेताओं से अमेरिका सेनेट पद के एक प्रत्याशी च्यादा पीछे नहीं हैं। अमेरिका के मिजौरी प्रांत से रिपब्लिकन पार्टी के सेनेट प्रत्याशी टॉड एकिन ने कहा उन्होंने कहा कि लेजिटमेट रेप यानी वैध बलात्कार होने पर महिलाओं का शरीर ही गर्भधारण को रोक सकता है। जब एकिन से पूछा गया कि क्या वे गर्भपात का विरोध तब भी करेंगे, जब गर्भ की वजह रेप हो तो उन्होंने कहा, डॉक्टरों के अनुसार मैं ये समझता हूं कि ऐसा होना असामान्य है। अगर सचमुच में रेप हुआ है तो महिला का शरीर उस पूरी प्रक्रिया को रोक सकता है। लेकिन अगर मान लें कि ऐसा नहीं हुआ तो मुझे लगता है कि सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन बच्चे को नहीं बल्कि रेपिस्ट को। टॉड एकिन ने जहां रेप पीडि़त महिलाओं को गर्भ ढोने की सलाह दी वहीं सीनेट के एक और उम्मीदवार रिचर्ड मर्डोक ने तो रेप को भगवान की इच्छा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला रेप के बाद गर्भवती हो जाती है तो समझ लीजिए, इसमें भगवान की कोई इच्छा है। ऐसा भगवान की इच्छा के बगैर नहीं हो सकता। ऐसा नहीं है कि रेप के मामलों में असंवेदनशील बयान अभी दिए जा रहे हैं। बल्कि बहुत जिम्मेदार लोगों ने भी रेप की घटनाओं पर असंवेदनशील बयान दिए हैं।

रेप छोटी-मोटी घटना
टीम अन्ना की प्रमुख सदस्य रही किरण बेदी ने तो एक बार मीडिया से बातचीत में रेप को छोटी-मोटी घटना बता दिया था। बेदी ने कहा था मीडिया भ्रष्टाचार के मामले को सही से नहीं उठा रहा है। इसके बदले वह रेप की छोटी घटना पर बहस कर रहा है। मीडिया भी पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी द्वारा किए गए रेप को बहस का मुद्दा बना रहा है।

रेप से बचना है तो घर से बाहर न निकले महिलाएं
गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर तो रेप के मामले बढ़ने पर महिलाओं को घर में बंद रहने की सलाह दे चुके हैं। इसी साल मार्च में रेप की ताबड़तोड़ वारदातों के बाद गुड़गांव पुलिस ने साफ कह दिया था कि अगर रेप से बचना है तो महिलाओं को घर में ही बंद रहना चाहिए। अगर वह घर से बाहर निकलती हैं तो अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद ही संभालें। लगातार दो दिन गैंगरेप के मामले सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद महिलाओं के ड्यूटी करने पर रोक लगाने का हुक्म दिया था।

रेप के लिए फैशनेबल कपड़े जिम्मेदार
आंध्र के डीजीपी व महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री आंध्र प्रदेश के डीजीपी वी. दिनेश रेड्डी और कर्नाटक के महिला और शिशु कल्याण मंत्री सीसी पाटिल ने बेहद चौंकाने वाले बयान दिए थे। रेड्डी ने कहा कि महिलाओं के हल्के कपड़े रेप के लिए जिम्मेदार हैं वहीं, पाटिल ने कहा था कि महिला को पता होना चाहिए कि उन्हें कितनी चमड़ी (स्किन) ढंकनी है। रेड्डी ने एक बयान में कहा था, पुरुषों को भड़काने वाले महिलाओं के फैशनेबल और झीने कपड़े रेप के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। कर्नाटक के महिला और शिशु कल्याण मंत्री सी सी पाटिल ने रेप से बचने के लिए महिलाओं को हिदायत देते हुए कहा था, मैं निजी तौर पर इस हक में नहीं हूं कि महिलाएं भड़काऊ कपड़े पहनें और यह सोचें कि वे चाहे जो पहनें उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाए।

बच्चों को ढील देने का दुष्परिणाम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मानती हैं कि बच्चों को ढील दिए जाने के कारण रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि पहले लड़के-लड़की अगर हाथ पकड़कर चलते थे तो उनके पैरंट्स उन्हें डांट देते थे, लेकिन अब तो सब खुल्लम-खुल्ला हो रहा है। इससे भी समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। मीडिया पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि नेगेटिव खबरें दिखाने से समाज पर बुरा असर पड़ता है इसलिए मीडिया को रेप की खबरें दिखाने से बचना चाहिए।

रेप होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश के नेताओं का हाल तो और भी निराला है। यूपी में विधानसभा चुनावों के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तो बकायदा रेप भत्ते की ही घोषणा कर दी थी। इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान सिद्धार्थनगर जिले में एक चुनावी रैली में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो रेप के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे और रेप पीडि़तों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुलायम सिंह यादव की पार्टी अभी सत्ता में हैं, लेकिन राच्य में अपराध या रेप की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है।

Tags:            

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh